फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी लापता, नहर में छलांग लगाने का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाप-बेटी समेत लापता, नहर में छलांग लगाने का अंदेशा
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह मानकर नहर में गोताखोर भेजने से किया इंकार
पीड़ित परिवार ने स्थानीय गोताखोरों से करवाई तलाश, अब राजस्थान से मंगवाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)।
अजीत नगर निवासी मानसिक तौर पर परेशान एक व्यक्ति अपनी बेटी समेत वीरवार रात से लापता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात साढ़े आठ बजे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति और उसकी बेटी ने राजस्थान कनाल में छलांग लगा दी। वहीं पुलिस इसे महज संदेह मानकर नहर में गोताखोर भेजने से मना कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार खुद ही गोताखोर मंगवाकर नहर में पिता-पुत्री की तलाश कर रहे हैं।
अजीत नगर निवासी सतिंदर पाल के अनुसार उसका भाई जतिंदरपाल सिंह अपनी बेटी अमृतपाल कौर (7) के साथ मोटरसाइकिल पर वीरवार शाम बाजार से सब्जी लेने गया था। उनके देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। जतिंदरपाल सिंह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने दोनों की खूब तलाश की, मगर वे नहीं मिले। इस पर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने जतिंदर पाल की मोबाइल लोकेशन जांची तो वह माहुआणा नजर आई। जब परिवार के लोग वहां की ओर से निकले तो रास्ते में ही नहर के पास बैठे कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के बेटी समेत नहर में छलांग लगाने की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने उसे रोकना भी चाहा, मगर तब तक दोनों नहर में जा गिरे थे। जब पीड़ित परिजनों ने पुलिस को इसके बारे में बताया तो उन्होंने यह कहकर गोताखोर भेजने से मना कर दिया कि अभी महज दोनों के नहर में गिरे होने का संदेह है। परिवार के लोग अपने स्तर पर नहर में तलाश जारी रखें। वह अपनी ओर से उनकी अन्य जगहों पर तलाश करेंगे।
विज्ञापन

सतिंदर पाल का कहना है कि पुलिस ने नहर में तलाश के लिए गोताखोरों को भेजने से इंकार कर दिया है। फिलहाल वे अपने स्तर पर गोताखोर बुलवा उन्हें नहर में ढूंढते रहे। अब राजस्थान से गोताखोर मंगवा रहे हैं।
वहीं थाना लंबी के एसएचओ बिक्रमजीत सिंह के अनुसार पुलिस अपने स्तर पर पिता-पुत्री को ढूंढ रही है। मगर संदेह के आधार पर गोताखोर नहर में नहीं भेज सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें