फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लानत.. मरी छछूंदर के बहाने उड़ाया पिता की मौत से गमजदा बेटे का मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किसी के परिजन की मौत पर भी लोग सांत्वना देने के बजाय किस कदर संवेदनहीन हो सकते हैं, इसका नजारा मंगलवार को सुभाषनगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां पिता की मौत का मजाक बनाने से आहत बेटे ने पड़ोसियों से मारपीट कर दी। उसे भी पीटा गया। दोनों पक्ष काफी देर थाने में रहे। बाद में समझौता हुआ तो पुलिस ने इन्हें भेज दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र निवासी एक युवा व्यापारी साइकिल स्टोर चलाते हैं। उनके पिता की हाल ही में मृत्यु हुई है। उनका आरोप था कि पड़ोसी और उनके तीन बेटे अक्सर पिता की मौत पर उनका मजाक बनाते हैं। मंगलवार सुबह भी वह अपने दरवाजे पर बैठकर कह रहे थे कि साथ कुछ नहीं जाना है, एक दिन सबको मरना है। इस पर उन्हें गुस्सा आ गया और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष बाद में थाने आ गए। दूसरे पक्ष ने कहा कि वह उसके पिता के बारे में नहीं कह रहे थे बल्कि वहां मरी हुई एक छछूंदर को देखकर ऐसा कहा था। इंस्पेक्टर ने उन्हें फटकारा कि इस तरह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई कर देंगे। दोनों पक्षों ने आपस में ही समझौता कर लिया और चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें