फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई को टोका तो घर से निकल गए दो छात्र, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पढ़ाई के लिए टोकने पर दो छात्र घर से नाराज होकर चले गए। परिजनों ने थाने में इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट करा दी है। पुलिस के साथ ही परिवार भी इन्हें खोजने में जुटा है।
विज्ञापन

शाहबाद मोहल्ला निवासी अयान आईसीएसई बोर्ड से दसवीं का छात्र है। 22 फरवरी से उसकी परीक्षा होनी है। अयान के पिता मोहम्मद रफी ने बताया है कि पढ़ाई के लिए टोकने पर अयान नाराज हो गया। बीती रात वह घर से चला गया। उसके पास एक मोबाइल भी है जो स्विच ऑफ है। रफी ने रिपोर्ट में बताया कि बेटा नजर का चश्मा लगाता है। दूसरा छात्र अशरफ खां छावनी निवासी सातवीं का छात्र यशराज उर्फ हनी है। इसकी मां रिया पत्नी सत्यप्रकाश ने रिपोर्ट कराई है कि बेटा बीती रात करीब आठ बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। उसकी सभी जगह तलाश कर चुके हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि छात्रों के नाराज होकर निकलने की जानकारी है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें