फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी के साथ स्कूल जा रहे मासूम को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
 भोजीपुरा से ईसापुर संपर्क मार्ग पर धान लदे तेज रफ्तार ट्रक ने पांच साल के बच्चे को कुचल दिया। बच्चा अपने भाई और दादी के साथ स्कूल जा रहा था। हादसे में दादी को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

टांडा ईसापुर गांव निवासी अशोक बाबू डीएम कार्यालय में सफाई कर्मी हैं। उनका पांच वर्षीय पुत्र रजत धौरा मोड़ स्थित सेक्रेड हार्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में एनसी क्लास में पढ़ता था। बड़ा बेटा अंबर इसी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। सुबह साढ़े नौ बजे दादी गोमती देवी रजत और अंबर को पैदल ही स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तभी ईसापुर संपर्क मार्ग पर सामने से तेजी से आ रहे ट्रक ने रजत को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोमती ट्रक की टक्कर से दूर जा गिरीं। अंबर सड़क पर थोड़ा पीछे होने की वजह से बच गया। सूचना पर पहुंची धौराटांडा चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। रजत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तेज गति और संकरे रास्ते की वजह से हुआ हादसा
भोजीपुरा। छात्र की मौत की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और संकरा रोड होना रहा। ट्रक धौरा की राइस मिल से धान भरकर ईसापुर की ओर तेज गति से जा रहा था। यह रोड बेहद संकरा है। सड़क के दोनों ओर मकान भी बने हैं। ट्रक के सामने तांगा आने पर उसे बचाने के लिए ड्राइवर ने बायीं साइड में ट्रक मोड़ दिया, तभी रजत ट्रक की चपेट में आ गया। रजत को कुचलता हुआ ट्रक एक घर की दीवार में घुस गया, इसके दीवार भी बच्चे के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें