फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-फिरोजाबाद का गैंग कर रहा शहर में टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में इटावा और फिरोजाबाद के ठगों का गैंग टप्पेबाजी कर रहा है। यह गैंग चेकिंग के नाम पर लोगों का सामान बैग में रखवाने के दौरान गायब कर देता है। बारादरी पुलिस इस गैंग के दो सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में खुटार के गांव महोबा पिनई निवासी जगेशर को घर पहुंचाने के नाम पर बोलेरो सवार पांच टप्पेबाजों ने शनिवार को ठग लिया था। सेटेलाइट से ठग उन्हें बोलेरो में बैठाकर ले गए थे। ठगी के बाद जगेशर सेटेलाइट वापस आए और दो ठगों को पुलिस को पकड़ा दिया। बारादरी पुलिस इन ठगों से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि इनका सरगना इटावा का रहने वाला है और दो पकड़े गए ठग फिरोजाबाद के हैं। यह गिरोह लंबे समय से बरेली में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था, उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें