फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना शहर में सीवर सफाई को खोदे गए गड्ढों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुराना शहर में पिछले हफ्ते सीवर की चौपट व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्हें खोलकर सफाई शुरू की गई। मैनहोल सड़क में एक फुट से ज्यादा नीचे तक दबे होने के कारण उन्हें खोदना पड़ा, इससे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए। बीते शनिवार को बारिश का पानी इन गड्ढों में भर जाने से इसमें लोग गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

श्यामगंज-सैलानी-मीरा की पैठ, जगतपुर, शाहदाना-कांकर टोला, रोहली टोला-नई बस्ती चौराहा तक एक हफ्ते से मशीनों से सीवर की सफाई का काम चल रहा है। रात में गहराई में छिपे मैनहोल का डिप खोलने के लिए गड्ढा किया जाता है, बाद में इसे नहीं भरा जाता। ऐसे में अनेक लोग इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शनिवार को हुई बारिश के बाद पैदा हो गई। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोग संभल नहीं सके और इसमें गिरकर जख्मी हो गए।
बताया जाता है कि दो माह पहले मीरा की पैठ, जगतपुर और नईबस्ती मार्ग पर जब नगर निगम ने नई सड़कें बनाईं तो उनके लेबल में मैनहोल नहीं बनाए, इस कारण अब इनकी सफाई करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें