फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने पकड़ा बीस हजार का इनामी लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसटीएफ ने आंवला क्षेत्र निवासी एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर लूट की कई घटनाएं की थीं। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस की गिरफ्त में न आने पर एसटीएफ को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

एसटीएफ बरेली यूनिट प्रभारी अजयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैंट के कांधरपुर में शिशुपाल के घर दबिश देकर आंवला थाने के धन्नावली गौंटिया निवासी प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल मिला। सिंह ने बताया कि प्रीतम ने अपने दोस्त प्रेमवीर और दिनेश के साथ मिलकर 20 जून 2016 को राहगीरों से लूट की थी। विरोध करने पर एक युवक को गोली भी मार दी थी। इस मामले में आंवला पुलिस ने बाद में उन तीनों को जेल भेज दिया। जमानत के बाद से वह फरार हो गया था। नाम और पहचान बदलकर रह रहा था। बाद में उस पर 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें