फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और ई रिक्शा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 34 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। शहर में टेंपो ओर ई-रिक्शा की भरमार व अनियमित संचालन को लेकर अमर उजाला की खबरों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार को भी ट्रैफिक पुलिस ने तमाम वाहन सीज करके पुलिस लाइन मैदान में खड़े कराए। इसके चलते यहां दिन भर ड्राइवरों की गहमागहमी रही।
एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर दो टीमें बनाकर टीआई ने चेकिंग कराई। इसमें देहात से शहर आ रहे टेंपो व ऑटो की धरपकड़ की गई। देहात परमिट के साथ ही चौराहों पर अनियमित तरीके से खड़े वाहनों को भी पकड़ा गया। रात नौ बजे तक चली कार्रवाई में कुल 34 टेंपो व ई-रिक्शा सीज किए गए। साथ ही 137 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस लाइन में ये वाहन खड़े कराए गए तो वहां सारी जगह भर गई। वाहनों को छुड़ाने को सिफारिशों का दौर चला तो कुछ वाहन जुर्माना वसूलकर छोड़े गए। चौराहों पर आड़े तिरछे वाहन न खड़े करने की चेतावनी दी गई। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि पंद्रह जून को सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में टेंपो ड्राइवरों की बैठक बुलाई गई है। उन्हें यातायात नियमों के बारे में समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से वसूला जाएगा ज्यादा जुर्माना
बरेली। सात जून को यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना बढ़ाने की नई गाइडलाइन तय की गई थी। शासन ने हर नियम के उल्लंघन पर जुर्माने में वृद्धि कर दी है। कई मामलों में दोगुने से ज्यादा जुर्माना हो गया है। सारी कवायद इस बात पर है कि लोग यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें जिससे खुद भी सुरक्षित हो सकें। शासनादेश की प्रति गुरुवार को मिलने के बाद एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने इन्हें लागू करा दिया है। बताया कि शुक्रवार से इन्हीं के आधार पर बढ़ा जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें