फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में अब सीधे एंट्री बंद, सुरक्षाकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला दरोगा की हत्या, इससे पूर्व आगजनी और अश्लीलता की घटनाओं से सवालों में आई पुलिस लाइन की सुरक्षा अब दुरुस्त की जाएगी। यहां गेट पर लिखापढ़ी में ही एंट्री होगी। हथियार से लैस सुरक्षाकर्मी 24 घंटे लाइन और ट्रांजिट हॉस्टल के गेट पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

27 मई की रात पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में महिला दरोगा रीना कुमारी की हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा अगले दिन हो सका जब पड़ोसियों ने उनका शव देखा। इसके बाद से पुलिस पर खुलासे का दबाव था। गुरुवार को खुलासे के साथ ही पुलिस लाइन की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई। एसएसपी के आदेश पर आरआई हरेंद्र सिंह ने दोनों गेटों के साथ ही हॉस्टल के गेट पर सशस्त्र पुलिस जवान तैनात कर दिए। ये पुलिसकर्मी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेंगे। इनके पास रजिस्टर होगा, जिसमें वे आने-जाने वालों का ब्यौरा रखेंगे। संदिग्ध व्यक्ति होने पर तलाशी लेंगे और जरूरत पर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जाएगा। आरआई ने हॉस्टल और लाइन के अंदर अलग से रात में पुलिस गश्त की व्यवस्था की है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें