फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी/ देवरनिया (बरेली)। सामाजिक बंदिशों से परेशान शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने घर से दूर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे बहेड़ी थाना क्षेत्र में लवेदी चौराहे के पास एक युवक-युवती बेहोशी हालत में पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं उनकी बाइक खड़ी थी। कुछ लोगों ने उन्हें एक बोलेरो में चुरौली मुड़िया अड्डे भिजवा दिया। इस बीच सूचना मिलने पर युवक का भाई पहुंच गया। उसने दोनों को भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर युवती के मायके वाले भी पहुंच गए। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर काफी कोशिश के बावजूद दोनों को बचा नहीं पाए। सोमवार को भोजीपुरा पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक देवरनिया थाना क्षेत्र के कठर्रा गांव का 32 वर्षीय नरपत था। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। युवती का मायका बहेड़ी थाना क्षेत्र ग्राम चक नरकुंडा और ससुराल गुलड़िया मो. हुसैन में है। उसका एक बेटा है। रविवार दोपहर दो बजे नरपत बाइक पर घर से निकला था। युवती भोजीपुरा से दवा लेने के बहाने घर से गई थी। पुलिस का अनुमान है कि रास्ते में दोनों मिले होंगे और साथ घूमने के बाद दोनों ने जहर खाया होगा। पुलिस के मुताबिक हालत बिगड़ने पर नरपत ने अपनी बहन को फोन करके जहर खाने की बात बताई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों साथ रहना चाहते थे। मगर सामाजिक बंधनों की वजह से दोनों परेशान थे।
विज्ञापन


शादी के पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग शादी के पहले से चल रहा था। दोनों एक ही जाति से थे। नरपत प्रेमिका के गांव आता-जाता था। दोनों शादी करने को थे, लेकिन विरोध के चलते नहीं हो सकी। मगर शादी होने के बावजूद दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। नरपत से मुलाकात करने के लिए युवती दवा लेने के बहाने अपने घर से निकलती थी। किसी तरह इसकी भनक युवती के पति को लग गई। तभी से दोनों के बीच विवाद होने लगा। पिछले कई महीने से युवती अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें