फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी साहब का आदेश है.. ‘मैडम’ के लिए खाली करो यह मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज पुलिस ने एक महिला का एक मकान पर जबरन कब्जा कराने की कोशिश की। आरोप है कि इंस्पेक्टर की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने महिला की मौजूदगी में ही परिवार के लोगों को जमकर हड़काया और मकान में अच्छी-खासी तोड़फोड़ भी कर दी। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो इंस्पेक्टर ने यहां तक कह दिया कि एसएसपी का आदेश है इसलिए मकान खाली ही करना पड़ेगा। सोमवार को पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज साथ लेकर पहुंचे पीड़ित परिवार के एक युवक ने इंस्पेक्टर नवाबगंज की मनमानी की शिकायत की तो एसएसपी अपने नाम के दुरुपयोग पर भड़क गए। उन्होंने फोन पर भी इंस्पेक्टर नवाबगंज को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी भी दी कि दोबारा किसी मकान पर कब्जा कराने की हिमाकत की तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नवाबगंज में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास रहने वाले अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका अपना कोई घर नहीं है, लिहाजा उसे रिश्ते के ताऊ ने अपने मकान में आश्रय दिया हुआ है। वह अपने जीवनयापन के लिए चाचा की दुकान पर बैठकर उनका हाथ बंटाता है। अभिषेक ने एसएसपी को बताया कि उसके पिता के जीवित रहते हुए उनकी एक महिला मित्र थी जो अब उसके ताऊ का मकान कब्जाने पर अड़ी हुई है। पीलीभीत नगर पालिका का एक बाबू भी उसकी पैरवी में जुटा हुआ है। अभिषेक ने बताया कि यह महिला खुद को उसके पिता की दूसरी पत्नी बताती है। पिता के जीवित रहते वह अक्सर उनके घर भी आती थी।
अभिषेक ने बताया कि उसके पिता का तो घर था नहीं, महिला अब उनके ताऊ के मकान में हिस्सा मांग रही है। महिला से सांठगांठ के चलते नवाबगंज पुलिस चार सप्ताह से उसे और उसके चाचा-ताऊ के परिवार को धमका रही थी। रविवार की दोपहर महिला अपने पुरुष मित्र के साथ उसके घर आ धमकी। अपनी पूरी टीम के साथ इंस्पेक्टर भी आ गए। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर उसके दिव्यांग चाचा से अभद्रता की। युवक ने एसएसपी को वीडियो फुटेज भी सौंपी जिसमें पुलिस घर में तोड़फोड़ करते दिख रही है। बताया कि इंस्पेक्टर ने बताया कि वह कप्तान के आदेश पर मकान का कब्जा महिला को दिलाने आए हैं। एसएसपी ने इसके बाद इंस्पेक्टर को फोन करके जमकर फटकार लगाई। हालांकि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें