बरेली। एथलेटिक्स कोच साहिबे आलम से जुड़े विवाद के मामले में किशोर न्यायालय ने एक छात्रा को उसकी मां की सुपुर्दगी में सौंपने का आदेश दिया। किशोर न्यायालय ने छात्रा के पक्ष को बीस हजार रुपये मुचलका दाखिल करने का भी आदेश दिया।
कोच साहिबे आलम पर उन्हीं की नाबालिग शिष्याओं ने छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में उन्हें जेल भेजा गया। वहीं साहिबे आलम के भाई की ओर से इन्हीं छात्राओं पर फर्जी प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए धारा 156 (3) के तहत रिपोर्ट कराई गई। पुलिस ने दो छात्राओं को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया था। वहां से इन्हें सुधार गृह भेजा गया था। इन्हीं में से एक छात्रा की ओर से लगाई गई अर्जी पर सोमवार को किशोर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए उसे सुपुर्दगी में दे दिया।