फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार शुरुआत, हर चरण में 21 रहे टेनी और रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी और धौरहरा सीट का चुनाव इस बार शुरू से ही दिलचस्प माना जा रहा था, लेकिन क्रमश: दोनों प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी और रेखा वर्मा ने ऐसी शुरुआत की, जिसका अंतर गठबंधन प्रत्याशी क्रमश: डॉ. पूर्वी वर्मा और अरशद इलियास सिद्दीकी अंत तक नहीं पाट सके। भाजपा के दोनों प्रत्याशी हर चरण में 21 ही रहे।
विज्ञापन

पहले चरण में अजय मिश्र टेनी को 21,827 वोट, गठबंधन प्रत्याशी डॉ. पूर्वी वर्मा को 14,890 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी जफर अली नकवी को 4,247 वोट मिले, जबकि धौरहरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा को पहले चरण में 18,731, गठबंधन प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी को 15,944 और कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद को 5,236 वोट मिले। खीरी सीट पर 30 चरणों की गणना में एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया, जबकि भाजपा प्रत्याशी टेनी पीछे रह गए हैं, जबकि यही स्थिति धौरहरा की भी रही। यहां 32 चरणों में गणना हुई और हर राउंड में रेखा को बढ़त मिलती रही। नवें चरण में खीरी के प्रत्याशी टेनी दो लाख का आंकड़ा पार कर चुके थे, जबकि गठबंधन प्रत्याशी डॉ. पूर्वी को महज एक लाख तीस हजार 340 वोट ही मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जफरअली नकवी 33 हजार का ही आंकड़ा पार कर सके थे। भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र टेनी को हिंदू इलाकों में एकतरफा वोट मिल रहा था। वहीं धौरहरा प्रत्याशी रेेखा वर्मा 11वें राउंड में दो लाख का आंकड़ा पार कर गईं थीं, वहीं गठबंधन प्रत्याशी अरशद इलियास सिद्दीकी भी डेढ़ लाख का आंकड़ा पार कर चुके थे। चूंकि 50 हजार से अधिक की बढ़त भाजपा प्रत्याशी 11वें राउंड में ही पा चुकी थीं, नतीजतन 32वें राउंड तक वह आगे ही रहीं। किसी भी राउंड में गठबंधन प्रत्याशी उन्हें हरा नहीं पाए।

निघासन उपुचनाव में भी भाजपा को कोई छू न पाया
लोकसभा चुनाव की तरह ही निघासन उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। चौथे राउंड में उन्होंन करीब दस हजार वोटों की बढ़त बना ली थी। 28 चरणों की गणना में वह 51 हजार 282 मतों से विजयी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें