फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी जागरण गायिका से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज/ नवाबगंज (बरेली)। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव में देवी जागरण गायिका से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवती को पहले नवाबगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर घायल युवती बोलने की स्थिति में भी नहीं है और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी गंभीर जख्म हैं। उसके पिता का कहना है कि साथी कलाकार बेटी को अगवा कर ले गया और अहमदाबाद गांव में साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत पर नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित परिवार को टरका दिया। मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद हाफिजगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्योलड़िया क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने बताया कि बेटी की शादी चार साल पहले बिलसंडा इलाके में की थी। मगर पति से अनबन के बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद बेटी देवी जागरण पार्टी में गायिका और झांकी कलाकार के रूप में काम करने लगी। हाफिजगंज के गांव अहमदाबाद निवासी साथी कलाकार मनोज कुमार के संपर्क में आकर उसी के घर में रहने लगी थी। इसी बीच वह डांस पार्टी में काम करने वाले नवाबगंज के गांव गरगईया निवासी एक अन्य युवक के संपर्क में आ गई। मंगलवार को उनकी बेटी गरगइया में थी। आरोप लगाया कि मनोज अपने दो साथियों को लेकर गरगईया पहुंवा और उसे उठा ले गया। जमकर पिटाई के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया और गरगईया में नेशनल हाइवे पर फेंककर चला गया। सूचना पर वह बेटी को पीलीभीत के अस्पताल ले गए। पुलिस कार्रवाई बिना इलाज से वहां मना किया तो थाना नवाबगंज पहुंचे। वहां से घटनास्थल हाफिजगंज बताकर टरका दिया गया। हाफिजगंज पुलिस भी रिपोर्ट नहीं लिख रही थी। फिर एसएसपी को फोन पर शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हाफिजगंज थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़िता के होश में आने पर बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं व आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि जैसा परिवार आरोप लगा रहा है, उस हिसाब से घटना गंभीर है। पीड़िता के होश में आने पर सही स्थिति पता लगेगी और आरोपियों की पहचान साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें