फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के कारिंदों ने भाइयों पर धारदार हथियारों से किया हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव जंडपुर के निवासी दो भाइयों पर एक बिल्डर के कारिंदों ने धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। सतवीर सिंह व त्रिलोचन सिंह पुत्र चतर सिंह ने बताया कि वह गांव जंडपुर के निवासी हैं। उनकी जमीन सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव में आती है, जिस पर उनका कब्जा है। उन्होंने बताया कि आज एक बिल्डर के कारिंदें उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से सड़क बनवा रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो इन लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। दोनों भाइयों ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानते हैं। उन्होंने इस संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। दोनों भाईयों के साथ हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच में जुट गई है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि घायल व्यक्तियों के लिखित बयान उनके पास आ गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें