फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी बस हाईटेंशन लाइन से छुई, 12 झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रिछौला ताराचंद्र में बने अनंत श्री सुखराम जी राम स्नेही संप्रदाय धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मंगलवार को जोधपुर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस आसपुर पुलिया पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने और चलती बस से कूदने में नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

महंत सुखराम की बरसी पर 17 नवंबर से कार्यक्रम शुरू हुआ था। इसमें कोलकाता, मुंबई, जोधपुर, सूरत, जयपुर, बीकानेर, अहमदाबाद, दिल्ली, हरियाणा, ओडिशा के लोग भी भाग लेने आए थे। मंगलवार को भंडारे के बाद 62 श्रद्धालुओं को लेकर बस जोधपुर के लिए रवाना हुई। थोड़ा आगे आसपुर पुलिया के पास दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंचने पर काफी नीचे से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार बस की छत से छू गया। इससे चिंगारी और धुआं निकलने लगा।
देखते ही देखते बस में चीखपुकार मच गई। करंट के झटके लगने के बाद यात्री चलती बस की खिड़कियों से कूदने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। रिठौरा विद्युत सब स्टेशन को हादसे की सूचना दी गई, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से झुलसे और जख्मी नौ लोगों को निजी अस्पताल भेजा। वहीं कम चोटिल लोगों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन

भर्ती कराए गए लोग -
पाली (राजस्थान ) जिले के  जेतरान निवासी सुरेश पुत्र रामपाल भाटी, पाबू राम पुत्र भूपराम, बाबू राम पुत्र घासीराम, सीता पत्नी बाबूलाल, नारायण पुत्र तेजाराम, रामपाल पुत्र लालाराम, गांव बालाड़ा निवासी नरुलाराम पुत्र लोगा जी, गांव बर निवासी मैना देवी पत्नी मंगलाराम और बाडमेर निवासी बस ड्राइवर सुरता राम पुत्र अनोपा राम। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें