फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में घुसकर युवकों ने तीमारदारों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कुछ युवकों ने शहर के एक निजी अस्पताल में मंगलवार रात घुसकर मरीज के साथ मौजूद तीमारदारों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से अस्पताल में अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। अन्य लोग जमा होने लगे तो हमलावर भाग गए। हमले में घायल मां-बेटा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये हमलावरों को तलाश रही है।
विज्ञापन

दियोरिया थाना क्षेत्र के सिंधौरा बिंदुआ निवासी उषा मिश्रा पत्नी मुरारीलाल का चार वर्षीय धेवता शहर के टनकपुर हाईवे छतरी चौराहे के पास स्थित सतीश नर्सिंगहोम में भर्ती है। मंगलवार आधी रात के करीब वह और उनका बेटा बंटी (25) अस्पताल में मौजूद थे। तभी अचानक 10-15 युवक वार्ड के अंदर घुस गए और उषा मिश्रा व उनके बेटे बंटी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस पर वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। अन्य वार्डों में मौजूद मरीजों के तीमारदार इकट्ठे होने लगे। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस हमले में उषा मिश्रा और उनका बेटा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी धर्मसिंह मार्छाल और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर एसपी सिंह मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। हमलावरों के फुटेज अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, जिनके जरिए पुलिस हमलावरों को देर रात तक तलाशती रही। पुलिस के मुताबिक छानबीन में पता चला है कि मंगलवार देर शाम गांधी स्टेडियम रोड पर बाइक टकराने को लेकर बंटी का किसी से विवाद हो गया था। पुलिस का अनुमान है कि उन्हीं युवकों ने हमला बोला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें