फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाओगे तो हम अखिलेश यादव बन जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लंबे समय से सरकारी आवासों में जमे दरोगा-सिपाही अधिकारियों के फरमान के बाद उन्हें खाली तो करने लगे हैं, लेकिन खाली करने से पहले आवासों में तोड़फोड़ से बाज नहीं आ रहे हैं। मकानों के खिड़की-दरवाजे तक उखाड़कर साथ ले जा रहे हैं। पुलिस वालों की इन हरकतों के बाद सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने आवासों के खाली करने वाले पुलिस कर्मियों से शपथपत्र लेने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली में पहली मंजिल पर बने एक सरकारी आवास में लंबे समय से एक दरोगा ने कब्जा जमाया हुआ था। हाल में 106 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर में वह भी शामिल थे। अधिकारियों के दबाव के बाद उन्हें आवास खाली करना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने घर की बिजली की फिटिंग उखाड़ दी। मुख्य द्वार का गेट उखाड़ दी। खिड़की के पल्ले तोड़ दिए गए। पुरे आवास में तोड़फोड़ करने के बाद वह आवास से सामान शिफ्ट कर ले गए। अब यह मामला सीओ सिटी के पास पहुंचा है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि आवास खाली होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों से शपथपत्र लिया जाए कि घर को ठीक हालत में हस्तांतरित करके जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें