बरेली। आलमगिरीगंज के दो सराफा कारोबारियों ने रुपये देने के बाद भी गिरवी रखे जेवर नहीं लौटाए। ग्राहक की शिकायत पर कोतवाली में दोनों सराफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी ध्रुव कुमार ने महाराज जी ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाने वाले सराफ अंशू शर्मा और अनुज शर्मा को नामजद कराया है। आरोप है कि पांच सितंबर, 2016 को ध्रुव ने कुछ जेवर इनके यहां गिरवी रखे थे। 28 अक्तूबर को दोनों सराफ तकादा करने उनके घर गए तो उन्होंने सवा लाख रुपये दे दिए। दोनों ने दिवाली से पहले जेवर लौटाने का वादा किया। इसके बाद टालमटोल शुरू कर दी। कहा, ब्याज ज्यादा होने से उनकी गिरवी गांठ गल गई। मगर इसके बाद रुपये भी नहीं लौटाए।