फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी बने बदमाश ने ट्रेन में महिला का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भिखारी बनकर ट्रेन में चढ़ा बदमाश नैनीताल जा रही महिला यात्री का मोबाइल छीनकर बदमाश भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरपीएफ ने यात्रियों की मदद से चोर को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी वैशाली शाह शनिवार को नैनीताल के लिए हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में सफर कर रही थी। तकरीबन आधी रात में ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची। यहां एक युवक भीख मांगता हुआ कोच में चढ़ा था। उस दौरान वैशाली मोबाइल चार्ज करने लगीं। मौका देखकर भिखारी उनका मोबाइल छीनकर प्लेटफार्म पर कूद गया। वैशाली ने शोर मचाया तो कुछ ही दूरी पर चेकिंग कर रही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों न उसे पकड़ लिया। मोबाइल चोर रामपुर के उधमनगर का शकील है। वह पहले भी चोरियों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें