बरेली। बीडीए के अवर अभियंता हरीश कुमार चौधरी के मुताबिक आशापुरम कॉलोनी की प्रियंका पर अवैध निर्माण कराने पर उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत केस दर्ज कराया था, लेकिन महिला ने निर्माण बंद नहीं किया। इसके बाद 26 जून को अवैध निर्माण सील बंद किया गया। अब 22 नवंबर को सुबह करीब 10.35 बजे निरीक्षण में सामने आया कि यहां सील तोड़कर दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। जिसके बाद इज्जतनगर थाने में प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।