फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड बाइक चोरी कराके बेचता था होमगार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच एवं प्रेमनगर पुलिस ने डिमांड पर चोरी की बाइक उपलब्ध कराने वाले होमगार्ड, गिरोह के सरगना और फर्जी कागजात बनवाने वाले दो दलालों समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक, पांच स्कूटी और फर्जी कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शहर में चोरी की बाइक बेचने की सूचना पर क्राइम ब्रांच डेलापीर मंडी में तैनात सीबीगंज के गांव दौली रघुवरदयाल निवासी होमगार्ड वेदप्रकाश के पीछे लगी। उसे पकड़ने के बाद खुलासा हुआ कि वह सस्ती बाइक उपलब्ध कराने का झांसा देकर ग्राहक तैयार करता था और फिर गिरोह के सरगना बारादरी में माधोबाड़ी निवासी मोहन कश्यप को बता देता था। मोहन भीड़भाड वाले इलाके में खड़ी बाइक के लॉक तोड़ता था। इसके बाद गैंग के सदस्य ईंट पजाया निवासी असीर हाशमी, माधोबाड़ी का जुबिन सिंह, सिकलापुर का सर्वेश कश्यप और शाहदाना का साजिद बाइक चोरी कर लेते थे। प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार और सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने दी।

पांच हजार में खरीदकर बीस हजार में बिक्री
होमगार्ड वेदप्रकाश चोरों से बाइक पांच हजार रुपये में खरीदता था। इसके बाद आरटीओ दफ्तर के दलाल कालीबाड़ी निवासी गिरीश राणा और कांकरटोला निवासी फिरोज उर्फ राजू की मदद से अपने नाम पर फर्जी कागज बनवाता था। इसके बाद बाइक को 20 हजार रुपये में बेच दिया जाता था। पुलिस ने गिरोह के सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 19 दुपहिया वाहन और कुछ फर्जी कागजात बरामद हुए हैं। खुलासा करने वाली टीम में इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह, क्राइम ब्रांच से अब्बास हैदर, गिरीश जोशी, एसआई उम्मेद सिंह, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें