फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर ने खंड शिक्षा अधिकारी को डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, जगतपुर में शुक्रवार को हेडमास्टर अनुज तिवारी ने जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी माधवराज त्रिपाठी की डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन



गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी। बवाल से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल से भागकर बीईओ ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।


बीईओ व हेडमास्टर ने एक दूसरे पर संगीन आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की जाएगी।


सिंहपुर के खंड शिक्षा अधिकारी माधवराज त्रिपाठी शुक्रवार को करीब 11 बजे प्राथमिक विद्यालय, जगतपुर में जांच करने गए थे।


अभिभावक राजू गौतम, गुड्डू सुखई, श्याम लाल का आरोप है कि प्रधानाध्यापक विद्यालय समय से नहीं आते हैं। होटल पर बैठे रहते हैं और बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को करीब 11 बजे खंड शिक्षा अधिकारी जांच करने स्कूल पहुंचे तो प्रधानाध्यापक अनुज तिवारी अपना मोबाइल चला रहे थे। दो अध्यापक बच्चों को पढ़ा रहे थे।


बीईओ का आरोप है कि हेडमास्टर से बच्चों को न पढ़ाने का कारण पूछा तो उन्होंने आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए वहां रखे डंडे को उठाकर हमला कर दिया।


शिक्षकों व अन्य लोगों ने बचाव किया। वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। बीईओ ने थाने में तहरीर देकर हेडमास्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।


उधर, आरोपी शिक्षक अनुज तिवारी का कहना है कि मारपीट की घटना बेबुनियाद है। खंड शिक्षा अधिकारी ड्रेस वितरण में कमीशन मांग रहे थे। न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दे रहे थे। अनुज ने भी थाने पर तहरीर देकर अधिकारी द्वारा रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें