फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से इंकार पर बीवी के मुंह में डाल दिया तमंचा

Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : SELF
विज्ञापन
शौहर को शराब पीने से मना किया तो उसने बीवी के मुंह में तमंचा डालकर गोली चला दी। इत्तफाक से फायर मिस हो गया और बीवी की जान बच गई। उसने इस मामले में थाना बिथरी चैनपुर में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नरियावल में रहने वाली शबा खान के मुताबिक अशफाक खान के साथ उसका निकाह हुए करीब 20 साल हो चुके हैं। अशफाक शराब पीने का आदी है। शराब पीने के बाद वह अक्सर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था इसलिए वह उससे शराब न पीने के लिए कहती थी। शबा का आरोप है कि 10 जुलाई को अशफाक शराब पीकर घर आया तो उसका उससे विवाद हो गया। अशफाक ने उस पर दहेज को लेकर ताना मारा। शबा के मुताबिक बात बढ़ी तो अशफाक तमंचा निकाल लाया और उसके मुंह में डालकर गोली चला दी, लेकिन फायर मिस होने से उसकी जान बच गई। हालांकि इसके बाद अशफाक ने तमंचे की बट से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। पुलिस ने शबा का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें