फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को बस अड्डे की बेंच पर छोड़ गई मां

विज्ञापन
मासूम को बस अड्डे की बेंच पर छोड़ गई मां - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

सैटेलाइट स्थित बस अड्डे पर एक मां अपनी दो साल की मासूम को बेंच पर छोड़कर चली गई। रोडवेज महिला कर्मचारी ने इंसानियत का परिचय देते हुए मासूम को गले से लगाया और सामाजिक संगठन की मदद से बारादरी थाने पहुंचाया। पुलिस ने मासूम को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

सैटेलाइट के रोडवेज बस अड्डे पर तैनात महिला कर्मचारी मेहरुनिशा ने बताया कि उनके सामने एक महिला मासूम को लेकर आई। बस अड्डे की बेंच पर वह करीब आधा घंटे तक बैठी रही, इसके बाद एक युवक बाइक पर आया। महिला युवक के साथ बैठकर चली गई और बच्ची को बेंच पर ही छोड़ गई। बच्ची को सुरक्षित हाथों तक पहुंचाने के लिए मेहरुनिशा ने बच्ची को अपने कब्जे ले लिया। सामाजिक संगठन आम आवाज के पदाधिकारी भी पहुंच गए। सभी बारादरी थाने पहुंचे, जहां सुनील नाम के एक व्यक्ति बच्ची को गोद लेने के लिए आगे आ गए। थाना प्रभारी कमलेश कांत वर्मा ने बताया कि बच्ची को चाइल्ड लाइन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें