फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलपुर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के चार वैगन से गेहूं की बोरियां चोरी

Wed, 24 Oct 2018 11:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोरों ने बिलपुर स्टेशन पर खड़ी होने वाली मालगाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वैगन की सील तोड़कर सामान चोरी किया जा रहा है लेकिन किसी भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पा रही है। मंगलवार रात भी बिलपुर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के चार वैगन की सील तोड़कर गेहूं की बोरियां चोरी कर ली गईं लेकिन आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह दरवाजे खुले मिले तब मुरादाबाद कंट्रोलरूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

ड्यूटी टाइम पूरा होने पर अक्सर ड्राइवर मालगाड़ियों को बिलपुर स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ी करके चाबी स्टेशन मास्टर को देकर घर चले जाते हैं। यह सिलसिला करीब छह महीने से चल रहा है। स्टेशन पर खड़ी होने वाली मालगाड़ियों को अब चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो खाद्यान्न समेत कीमती सामान से लदी मालगाड़ियों को बिलपुर में रोके जाने के बाद बोगियों से सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो जाता है। मंगलवार रात स्टेशन पर खड़ी गेहूं लदी मालगाड़ी के चार वैगन की सील तोड़कर बोरियां चोरी कर ली गईं। सुबह आरपीएफ ने वैगन के दरवाजे खुले देखकर मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। कितनी बोरियां गायब हैं ये व्यापारी के क्लेम करने के बाद ही पता चलेगा। फतेहगंज पूर्वी के मदनमोहन, हरिप्रसाद, नईम अख्तर आदि का कहना है कि ऐसा कई बार हो चुका है।

मुझे मालगाड़ी से गेहूं की बोरियां चोरी होने की कोई सूचना नहीं है। स्टेशन पर आरपीएफ तैनात रहती है, उसकी भी जिम्मेदारी है। बोरियां चोरी हुई हैं तो कार्रवाई होगी। - बीएस तोमर, आरपीएफ इंस्पेक्टर, जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें