फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को भेजता था अश्लील मेसेज, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को भेजता था अश्लील मेसेज और तस्वीर
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसएसपी ने गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एक परिवार की लड़कियों को अश्लील मेसेज भेजने के आरोपी के खिलाफ एसएसपी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मुलाकात करके अपनी बेटियों की सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

कटरा चांद खां का विक्की श्रीवास्तव उर्फ नंद किशोर एक शोरूम पर काम करता है। आरोप है कि वह गिरोह बनाकर स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को चिह्नित कर लेता है और फिर उनके मोबाइल नंबर जुटाकर अश्लील मेेसेज भेजना, उन्हें ब्लैकमेल करने का काम करता है। नेकपुर के पीड़ित परिवार के मुताबिक उनके ससुराल वालों से आरोपी की मुकदमेबाजी चल रही है। इसकी रंजिश में आरोपी उनकी बेटियों को अश्लील मेसेज भेजता है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को प्रमाण में फोटो भी सौंपे हैं। जब पीड़ित परिवार ने विक्की से कहा कि ऐसा करके तुम जेल जा सकते हो, तो 17 मई को वह दो गुर्गों के साथ तमंचे लेकर उनके घर पर आ गया और धमकाने लगा। मोहल्ले के लोगों के आने पर वह भाग गया। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। तत्काल रिपोर्ट दर्ज करके परिवार को संरक्षण दिया गया है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें