फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की शादी में फायरिंग करके मचाया बवाल, एक मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बिथरीचैनपुर के गांव भिंदौलिया में भतीजे की शादी में शराब पीकर अंधाधुंध फायर करना चाचा को भारी पड़ गया। बंदूक की गोली के छर्रे से दस साल का बालक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इससे मंडप में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह परिवार सहित गायब था।
विज्ञापन

लाला अंसारी के बेटे अबरार की शादी का घर में मंडप था। डांस पार्टी भी बुलाई गई थी। डांस पार्टी में अबरार का चाचा नन्हा पुत्र अब्दुल करीम अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर आ गया और शराब के नशे में फायरिंग करने लगा। बंदूक से निकली एक गोली के छर्रे गांव के 10 वर्षीय आकाश पुत्र श्याम बाबू की पीठ में जाकर लगे। इससे आकाश घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक नन्हा दबंग प्रवृति का है। उस पर कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने आकाश के चाचा शीशपाल की तहरीर पर नन्हा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें