फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात पर ही हैवान बना पति, दुल्हन की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शेरगढ़ इलाके की एक युवती को अपनी सुहागरात किसी खौफनाक मंजर की तरह याद रह गई है। सुहागरात पर ही पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तौर पर ऐसी हैवानियत की कि उसकी हालत बिगड़ गई। ऑपरेशन कराने के बाद उसकी जान बच पाई। ससुराल वालों ने भी मदद के बजाय नववधू के परिवार से मारपीट की। युवती के पिता ने महिला थाने में दामाद और उसके छह घरवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने महिला थाने की प्रभारी लोकेश सरन को बताया कि 21 फरवरी को उन्होंने देवरनिया के एक किसान परिवार में बेटी की शादी की थी। ससुराल वालों ने पहले तो दहेज कम देने का ताना मारा, फिर दामाद ने उनकी बेटी के साथ ऐसा हैवानियत की कि उसकी हालत बिगड़ गई। लोकलाज में दो-तीन दिन तो वह चुप रही, लेकिन जब जान पर बन आई तो तो मायके वालों को बताना पड़ा। पिता के मुताबिक वे लोग बेटी की ससुराल पहुंचे और दामाद के घरवालों से बात की उन्होंने उन लोगों से जमकर मारपीट की। वे किसी तरह बेटी को लेकर लौटे। बुधवार को राजेंद्र नगर के एक अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया है। अभी तक उसकी हालत गंभीर है।

मुंह में कपड़ा ठूस देता था
महिला पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पति काफी हिंसक प्रवृत्ति है। अप्राकृतिक कृत्य करते वक्त वह चीख न सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस देता था। शादी के बाद तीन-चार दिन तक उसके साथ हैवानियत करता रहा तो उसने सास और ससुराल की दूसरी महिलाओं को परेशानी बताई, मगर उन्होंने उसे ही बेशर्म कहकर चुप करा दिया।
विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक कृत्य के मामले आम तौर पर दर्ज होते हैं। कई जांच में झूठे भी पाए जाते हैं मगर यह घटना बिल्कुल सही है। पति की हैवानियत से नवविवाहिता की हालत काफी बिगड़ गई है। उसका घरवाले इलाज करा रहे हैं। आरोपी घर से फरार हैं। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएग। - लोकेश सरन, प्रभारी महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें