फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर बेवा भाभी की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 कैंट थानाक्षेत्र के क्यारा गांव में विधवा भाभी से शादी की ख्वाहिश पूरी न होने पर देवर ने बृहस्पतिवार रात घर में घुसकर लाइसेंसी बंदूक से उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मां के साथ सो रही 12 वर्षीय बेटी अन्नू के कंधे पर भी छर्रे लगे हैं। वह घटना की चश्मदीद है। पुलिस को दिए बयान में उसने चाचा के वारदात को अंजाम देने की बात कही है। कैंट थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्यारा गांव में रहने वाले जयपाल सिंह की कैंसर से दो साल पहले मौत हो गई थी। 36 वर्षीय ऋतु ने पति जयपाल की मौत के बाद बेटा आकाश (15) और बेटी राधा (13) को लखनऊ में अपने मायके भेज दिया। बृहस्पतिवार को घर के बरामदे में ऋतु अपनी बेटी अन्नू (12) के साथ एक ही चारपाई पर सोई हुई थी। अन्नू के मुताबिक, रात करीब दो बजे छत के रास्ते से उसका चाचा सर्वेश सिंह आया। उसके हाथ में बंदूक देखकर वह डर गई थी। सर्वेश ने उसकी मां से शादी करने को कहा। मां ने मना किया तो सिर में गोली मार दी।
पुलिस ने बैंक से भी किया संपर्क
सर्वेश एक्सिस बैंक की कैश वैन पर सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस ने बैंक से भी संपर्क किया। सर्वेश की पत्नी कांति देवी की बीमारी से तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो गई है, जबकि बेटे की शादी होनी है। सर्वेश भाई जयपाल की मौत के बाद से ही भाभी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


रात में करीब दो बजे घटना होने के बाद परिवार ने काफी देरी से सूचना दी। इसका फायदा सर्वेश को मिला। हम उसे जल्द पकड़ लेंगे। - देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें