हरियाणा के रोहतक से काम कर लौट रहा युवक कस्बे में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव बरम्हौला निवासी राजकुमार का पुत्र 20 वर्षीय शैलेंद्र हरियाणा के रोहतक में काम करता था। वह शनिवार को रोहतक से घर आने को चला था। माना जा रहा है कि रास्ते में शैलेंद्र जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। वाहन चालक ने तड़के उचौलिया पहुंचने पर उसे सड़क के किनारे डाल दिया और भाग निकला। सुबह जब लोगों की सड़क किनारे पड़े शैलेंद्र पर नजर पड़ी तो उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। सूचना पाकर उसके घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। जहरखुरान गिरोह के सदस्य युवक का मोबाइल और नकदी लूट ले गए हैं।