फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेटा फाटक के पास मालगाड़ी से कट गई लड़की, खुदकुशी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन


बीए की छात्रा ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की खुदकुशी
घटना के बाद रास्ते में रोकी गई आला हजरत एक्सप्रेस
परिवार ने कहा, प्रैक्टिकल के लिए निकली थी, हादसे में हुई मौत

अमर उजाला ब्यूरो
शाही/दुनका।
धनेटा फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर शाही के गांव गौसगंज की 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी के मुताबिक युवती बीए की छात्रा है, कुछ ग्रामीणों ने उसको ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी करते हुए देखा। सोमवार सुबह करीब 10:21 बजे धनेटा फाटक से सौ मीटर दूर स्टेशन की तरफ लाश बरामद की गई। माना जा रहा है कि लाश इंजन में फंसकर कुछ दूरी तक घसीटती चली गई होगी। घटना के बाद पीछे से आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस को रोकना पड़ गया था।
विज्ञापन

गौसगंज गांव के परसादी लाल की 19 वर्षीय बेटी रामप्यारी आरपी पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार सुबह वह प्रैक्टिकल देने के लिए कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। 10:21 बजे धनेटा फाटक से 100 मीरट दूर रेलवे स्टेशन की तरफ बरेली दिशा से आ रही मालगाड़ी से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर रामप्यारी के परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिवार वालों का कहना है कि धनेटा फाटक पार करते वक्त लड़की मालगाड़ी की चपेट में आकर कट गई, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और जीआरपी के मुताबिक छात्रा ने खुदकुशी की है। पुलिस का तर्क है कि लड़की ने खुदकुशी नहीं की तो वह धनेटा फाटक क्रास करने के बजाय रेलवे स्टेशन की तरफ आखिर क्यों जा रही थी। पुलिस के मुताबिक सत्रह फरवरी को उसके भाई की शादी होनी थी। अचानक हुए दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। रामप्यारी दो भाई-दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें