फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन चिल्लाई दूल्हा रेपिस्ट ये शादी नहीं हो सकती

विज्ञापन
दुल्हन चिल्लाई दूल्हा रेपिस्ट ये शादी नहीं हो सकती - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
विदाई से पहले दुल्हन चिल्लाई दूल्हा ‘रेपिस्ट’ ये शादी नहीं हो सकती
विज्ञापन

- वर और वधू पक्ष में तकरार, सामान करके बैरंग लौटी बरात
- बाद में खुलासा हुआ, रिश्ते के चाचा ने पारिवारिक रंजिश में लिखवाई थी रिपोर्ट
कुंडरा कोठी/ नवाबगंज।
शादी की शहनाई के बीच मेहमान व्यंजनों का लुत्फ ले रहे थे। वधू पक्ष लोगों की बधाईयों के बीच वर पक्ष के स्वागत सत्कार में लगा हुआ था। अचानक आयोजन में सुगबुगाहट फैल गई कि दूल्हा दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी है। मेहमानों से होते हुए यह चर्चा दुल्हन के परिवार तक पहुंची। फेरों की तैयारी कर रहा दुल्हन का परिवार हैरान रह गया। दुल्हन भी यह सुनकर चिल्लाई कि दूल्हा तो ‘रेपिस्ट’ है...। दुल्हन ने कहा कि सात जन्मों का नाता किसी दुष्कर्मी से नहीं जोड़ सकती। बस फिर क्या था वर पक्ष की तरफ से सफाई दी जाने लगी कि जिस मुकदमे की बात चल रही है वह खत्म भी हो चुका, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। बस फिर क्या था, तनानती और पंचायत के बाद बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
देवरनियां थाने के भुलनिया गांव निवासी धर्मपाल कश्यप के पुत्र भानुप्रताप का विवाह कुंडरा गांव में तय हुआ था। शुक्रवार को वर पक्ष बारात लेकर वधू पक्ष के द्वार पहुंचा तो जोरदार स्वागत किया गया। द्वाराचार सहित अन्य रस्मों में लोग मशगूल थे। मेहमान तरह तरह के व्यंजनों का स्वाद ले रहे थे। तैयारी थी कि वर और वधू के फेरे करवाए जाएं। इस बीच एक मेहमान ने आरोपी को देखकर संदेह व्यक्त किया कि उसको तो थाने में देखा था। इसके बाद दूल्हे के बारे में जानकारी इकट्ठा होने पर सामने आया कि वह तो बलात्कार के मुकदमे में आरोपी है। बताया गया कि उस पर थाना देवरनियां में बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। वधू पक्ष यह सुनने के बाद परेशानी में पड़ गया।
विज्ञापन


पंचायत होने के बाद सामान हुए वापस
शादी के बाद नये जीवन को लेकर हजारों सपने संजो चुकी दूल्हन को भी धक्का लगा। उसने शादी से साफ इंकार कर दिया, जिसके बाद वर पक्ष ने भी अड़ गया। दोनों पक्षों के बीच तकरार होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। गांव के प्रधान राम सहाय की मधस्थता में पंचायत बैठाई गई। पंचायत में फैसला होने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया और वर पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म का मुकदमा पुलिस विवेचना में निकला पेशबंदी का
दूल्हे भानुप्रताप पर लगे आरोपों की पड़ताल की गई तो मामला पेशबंदी का निकला। करीब 25 दिन पहले भानुप्रताप के रिश्ते के चाचा ने रिपोर्ट कराई थी कि भानुप्रताप ने उनकी बेटी से दुराचार किया है। इस मामले की विवेचना देवरनिया थाने के एसआई अमर सिंह कर रहे थे। अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान कराए थे तो उसने दुराचार के आरोपों को खारिज कर दिया था। पुलिस को जांच में पता लगा कि परिवारिक विवाद में भानुप्रताप पर आरोप लगाया था। अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मुकदमे को खत्म करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें