फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम के दो कॉलेज बढ़े, एडमिशन की मारामारी होगी कम

Tue, 03 Jul 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
एलएलएम करने की ख्वाहिश रखने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एलएलएम की पढ़ाई के लिए दूसरे विश्वविद्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों में इस बार से ही एलएलएम शुरू हो रहा है। विश्वविद्यालय काउंसलिंग में इन दोनों कॉलेजों को शामिल करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया 10 जुलाई के बाद से शुरू होगी।
विज्ञापन

अभी तक एलएलएम सिर्फ विश्वविद्यालय कैंपस में संचालित होता था। इसमें 30 सीटें थी। एलएलएम के एंट्रेंस में हर साल करीब छह से सात सौ अभ्यर्थी बैठते हैं। कम सीटें होने के कारण अभ्यर्थियों को दूसरे विश्वविद्यालयों का रुख करना पड़ता है। इस बार से एसएस कॉलेज शाजहांपुर और कृष्णा कॉलेज बिजनौर में एलएलएम की पढ़ाई होगी। दोनों कॉलेजों में 20-20 सीटों पर प्रवेश होंगे। हालांकि दोनों ही सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। इस बार 30 की जगह एलएलएम की 70 सीटों पर काउंसलिंग होगी। अगले साल कुछ अन्य कॉलेजों में भी एलएलएम खुल सकता है। बरेली कॉलेज ने भी एलएलएम का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें