फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी के गुड्डू से शानू तक पहुंची थी चोरी की इनोवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी के गुड्डू से शानू तक पहुंची थी चोरी की इनोवा
विज्ञापन


पूर्व मंत्री शहजिल की ससुराल से चोरी की इनोवा बरामद होने का मामला

गुड्डू को पकड़ने गई पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी
कार के फर्जी कागज रामपुर के साटा गिरोह ने बनाए

अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सपा नेता, पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम की ससुराल नरकुलागंज में पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ी गई चोरी की इनोवा गाड़ी हल्द्वानी के गुड्डू से शानू के पास पहुंची थी। पुलिस ने पूर्व मंत्री के रिश्तेदार शानू को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की तो पता चला कि शानू को 15 दिन पहले हल्द्वानी के उसके रिश्तेदार गुड्डू ने यह गाड़ी दी थी। गुड्डू के बारे में जानकारी मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस की एक टीम हल्द्वानी गई, लेकिन दबिश की सूचना लीक होने से गुड्डू भाग गया।
शनिवार दोपहर सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने कोतवाली और प्रेमनगर थाना पुलिस के साथ नरकुलागंज स्थित पूर्व मंत्री की ससुराल में छापामारी की। कंपाउंड में ऑडी, फॉर्च्युनर, इनोवा और होंडा की एक गाड़ी मिली। इनोवा के रामपुर से बने कागज फर्जी निकले थे। गाड़ी हरियाणा के पलवल में दर्ज एक्टिवा स्कूटर के नंबर पर चलाई जा रही थी। पुलिस ने शानू को पकड़कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिवार के मुताबिक कंपाउंड में शानू ने ही गाड़ी लाकर खड़ी की थी। शानू से पूछताछ में गुड्डू का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ स्टाफ की हो सकती है मिलीभगत
फर्जी कागजों की जांच में पुलिस को संभल के साटा गिरोह का इनपुट मिला है। पुलिस के मुताबिक इनोवा के फर्जी कागज साटा गिरोह के जरिये तैयार कराए गए हैं। इसमें रामपुर आरटीओ कार्यालय के स्टाफ की मिलीभगत भी हो सकती है। पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। रामपुर, संभल बेल्ट में साटा का गिरोह चोरी की गाड़ियों की खरीद-फरोख्त और उनके फर्जी कागज तैयार कराने का धंधा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें