फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वालों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर अखा गांव के कई ग्रामीणों के खाते से धोखाधड़ी कर हजारों की नकदी निकाल ली गई। बैंक में जाने पर ग्रामीणों को धोखाधड़ी का पता चला। मामले में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

6 मई को अखा गांव में एक महिला युवक के साथ पहुंची थी। युवक ने अपना नाम अंकित निवासी रतनपुरी निकट शिव मंदिर मीरगंज व महिला ने गीता निवासी बीडीए कॉलोनी सुभाषनगर बताया था। दोनों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात ग्रामीणों से ले लिए थे। जिन ग्रामीणों ने कागजात दिए थे उनसे मशीन पर अंगूठा लगवाया गया था। अगले दिन गांव के सूरजपाल ने अपने खाते का विवरण देखा तो पता चला कि 20 हजार की नकदी निकल चुकी है। इसके अलावा गांव के बेनीराम के खाते से 30 हजार, आशा के खाते से 5 हजार, शांती के खाते से 2 हजार निकाल लिए गए। ग्रामीणों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ बिशारतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें