फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा शोरूम मालिक ने ऑफिस में नौकरानी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा शोरूम मालिक ने ऑफिस में नौकरानी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- नौकरानी ने डीएम कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत
- डीएम ने जांच के लिए एसएसपी कार्यालय भेजा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। सिविल लाइंस में कपड़ा शोरूम संचालक ने सफाई कराने के बहाने नौकरानी से ऑफिस के केबिन में दुष्कर्म किया। नौकरानी ने शोरूम मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह से शिकायत की। डीएम ने एसएसपी कलानिधि नैथानी को जांच को कहा है। पीड़िता के आरोप है कि वह प्रेमनगर थाने शिकायत दर्ज कराने गई थी, जहां इंस्पेक्टर के न होने का हवाला देकर उसे टरका दिया गया।
कर्मचारी नगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला का पति रिक्शा चालक हैं। आजीविका के लिए वह कोठियों में काम करती है। 17 जून को सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास एक कपड़ा शोरूम के मालिक से सफाई कराने की बात तय हुई। पीड़िता के मुताबिक उसको 19 जून को व्यापारी ने फोन करके शोरूम पर बुलाया। वहां बातचीत में तय हुआ कि शोरूम पर शाम को सात बजे तक सफाई करेगी। इसके ऐवज में उसको चार हजार रुपये महीने की तनख्वाह मिलेगी। इसके बाद पीड़िता अपने घर लौट गई।
विज्ञापन

आरोप है कि 25 जून को उसके पास व्यापारी का फोन आया कि शोरूम पर आ जाओ, यहां सफाई की जरूरत है। क ई फोन आने के बाद पीड़िता दोपहर दो बजे शोरूम पर पहुंची। उसने शोरूम पर सफाई की। शाम को करीब छह बजे व्यापारी ने पीड़िता को बताया कि शोरूम पर बने आफिस को भी साफ करना है। इसके बाद व्यापारी पीड़िता को चैम्बर के अंदर ले गये। चैम्बर अंदर से बंद करने पर उसने विरोध किया तो उसे धमकाया। इसके बाद उसके संग दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को धमकी देकर उसको रात में आठ बजे शोरूम से जाने दिया गया।

थाने पहुंची तो टरका दिया गया
पीड़िता के मुताबिक 26 जून को वह करीब 11:30 बजे प्रेम नगर थाने पहुंची, लेकिन वहां इंस्पेक्टर नहीं थे। पहरे पर तैनात कर्मी नेे यह कहकर भगा दिया कि जब प्रभारी होंगे, तब आना। जिसके बाद पीड़िता ने डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने पूरा मामला समझने के बाद एसएसपी कार्यालय को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने मुझसे मुलाकात की थी। जिसके बाद उसको कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। छानबीन के लिए मामले को एसएसपी बरेली को भेजा गया है। ताकि व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सके।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम बरेली

नोट : खबर एक वर्जन संभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें