भागूवाला। गांव निवासी मोहम्मद हनीफ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की करीब 18 वर्ष पूर्व नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव सराय आलम में शादी हुई थी। उसके नौ और 12 वर्ष के दो बच्चे हैं। ा आरोप है कि उसका दामाद पुत्री को काफी परेशान करता था। 22 जून को उसने मारपीट करने के बाद पुत्री को घर से निकाल दिया। अगले ही दिन मोबाइल पर उसे तलाक दे दिया। हनीफ ने बताया कि इस संबंध में नांगलसोती थाने को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। उसने बेटी के पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।