फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवागंज (लखीमपुर खीरी)।
नशे में धुत 20 वर्षीय युवक ने शौच को जा रही पांच वर्ष की बच्ची को अगवा कर गन्ने के खेत में दुष्कर्म की कोशिश की। विफल रहने पर वहशी ने दांत गड़ाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र की महिला ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला युवक उसी के गांव का युवक था। बमुश्किल छूटकर रोती-बिलखती बच्ची जब घर पहुंची तो उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। उसने रोते हुए आपबीती बताई, जिसे सुनकर सभी सन्न रह गए। परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से भाग निकला। इसके बाद परिवार वाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर खेत से दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आवारा किस्म का है आरोपी
महेवागंज। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी आवारा किस्म का है। वह शराब पीकर इधर-उधर घूमता रहता है। उसकी शोहरत भी अच्छी नहीं है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


युवक ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की है। नाजुक अंग में भी चोट और दांत लगने की बात सामने आई है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। हालांकि बच्ची की हालत अब ठीक है। वह बोल रही है।
- कमलेश नारायण पांडेय, इंस्पेक्टर थाना फूलबेहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें