फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैगंबर के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी से रोष

Tue, 23 Sep 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोशल मीडिया पर पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में मोहल्ला सुर्खा चौधरी तालाब निवासी सलीम रजा ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी किशोर ने वीडियो वायरल कर माफी मांगी है।
विज्ञापन

सलीम ने लिखा कि उनके बेटे रिहान घोसी की इंस्टाग्राम आईडी पर एक आईडी से पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट भेजी गई है। इससे मुस्लिम समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है। आरोप है कि उसी आईडी से उनके बेटे को रविवार को कॉल कर गालियां दी गईं। साथ ही सामाजिक द्वेष फैलाने की कोशिश की गई। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि सलीम रजा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि आरोपी किशोर है। पुलिस ने उससे पूछताछ की है। इस मामले में आरोपी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह खेद जताते हुए माफ करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बैनर लगाने वालों और पुलिस में चूहे-बिल्ली का खेल
कानपुर की घटना के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद से शहर के मोहल्ला जखीरा, आजमनगर, बिहारीपुर, कोहाड़ापीर, गुलाबनगर, श्यामगंज, किला, जोगी नवादा, हजियापुर, शाहदाना समेत पुराने शहर के कई इलाकों में आई लव मुहम्मद के बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इसका सीधे तौर पर विरोध नहीं हो रहा, लेकिन कई जगह गुपचुप तरीके से पोस्टर हटा दिए जाते हैं। इसके बाद पोस्टर लगाने वाले विरोध जताते हैं। पुलिस उन्हें समझाकर शांत करती है। फिलहाल, पुलिस और पब्लिक में चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है।

अभद्र टिप्पणी को लेकर किला व प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। हालांकि, आई लव मोहम्मद प्रकरण से इन दोनों मामलों का कोई सरोकार नहीं है। जिले में माहौल पूरी तरह शांत है। कहीं कोई खुराफात करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - अंशिका वर्मा, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें