फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मृत गायों को गड्ढे में फेंक रहे, चारे-पानी की व्यवस्था भी बदहाल

Tue, 23 Sep 2025 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
फोटो स्रोत पुलिस- घायल ई रिक्शा चालक - फोटो : samvad
विज्ञापन
फरीदपुर। चठिया फैजू गांव की वृहद गोशाला में मृत गोवंशीय पशुओं के शव का अंतिम संस्कार नियमानुसार करने की जगह गड्ढे में इन्हें फेंकने के बाद ऊपर से थोड़ी बहुत मिट्टी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। यहां चारे-पानी की व्यवस्था भी बदहाल है। सोमवार को एसडीएम के निरीक्षण में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। एसडीएम ने गोशाला संचालक पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि जनता दर्शन में शिकायत मिलने के बाद वह यहां निरीक्षण करने पहुंचीं थीं। निरीक्षण के दौरान पाया गया की गौवंशों के पीने के लिए बने हौद की साफ-सफाई कई दिन से नहीं हुई है। स्टोर रूम में रखने की जगह भूसा भी जगह-जगह बिखरा मिला। साफ-सफाई की व्यवस्था भी बदहाल मिली।
मृत गौवंशों के शवों का निस्तारण नियमानुसार व अपेक्षा अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत ही डिप्टी सीवीओ व अन्य अधिकारियों को मौके पर बुलाया। शवों का सही तरीके से निस्तारण कराया। गोशाला संचालक की लापरवाही पर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले यहां दो गोवंशीय पशुओं की मृत्यु हुई थी। संचालक ने शवों का अंतिम संस्कार नियमानुसार नहीं किया। दोनों पशुओं के शव का काफी हिस्सा गड्ढे से बाहर था। यह घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें