फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में करंट लगने से मासूम बच्चे की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रिछोला चौधरी गांव में रविवार की शाम टेबल फैन के छूने पर उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे के दौरान बचाने आए पिता भी करंट की चपेट में आए। गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मौत पर घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

रिछोला चौधरी गांव के मोहम्मद आबिद मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका आठ वर्षीय बेटा मोहम्मद अयान गांव के आरसीएम स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। रविवार की शाम सात बजे मोहम्मद अयान घर में चारपाई के पास टेबल फैन लगा कर लेटा था। अयान ने जैसे ही पंखा को हाथों से अपनी ओर करने के लिए छुआ उसी बीच वह उतरे करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसी बीच बेटे को बचाने दौडे़ पिता आबिद भी करंट की चपेट में आ गए। घर के अन्य सदस्य ने दोनो को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर उसके पिता को भर्ती कर लिया। मृतक के भाई मोहम्मद रिहान, बहन आरफा बी, मां नसरीन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फोटो 5 मृतक छात्र मोहम्मद अयान का फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें