फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के पिता की बरेली के अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर/चुर्रासकतपुर(पीलीभीत)। बेटी से हुई छेड़छाड़ की शिकायत करने पर शोहदे और उसके परिवारवालों के हमले में घायल पिता की शनिवार को तीसरे दिन बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में हत्याकांड में आरोपियों पर धाराएं बढ़ा कर मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 13 वर्षीय पुत्री 31 अक्तूबर को देर शाम गांव के बाहर स्थित अपनी बटिया से उपले निकालने गई थी। पीछे से आए गांव के ही कालूराम ने उससे छेड़ख़ानी की थी। छात्रा द्वारा पूरी जानकारी दिए जाने पर उसके परिजन उसी समय आरोपी के घर शिकायत करने गए। आरोपी के परिजनों ने छात्रा के परिजनों पर धारदार हथियारों से प्रहार कर हमला कर दिया। हमले में छात्रा के पिता, चाचा और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। छात्रा के एक अन्य चाचा ने कोतवाली में संगीन धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में गांव के ही कालूराम, खिलावन, सत्यपाल, महीपाल, नंदलाल को नामजद किया गया है और दो हमलावरों क ो अज्ञात बताया गया था। घायलों को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिता की शनिवार को दिन में लगभग तीन बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता की मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया है। सबका रो-रोकर बुरा हाल रहा। उधर, ताबड़तोड़ दबिश के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि छात्रा के पिता की बरेली में मौत हो गई है। रिपोर्ट हत्या की धाराएं शामिल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें