फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 400 के पार... बरेली शहर बना एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर हवा में घुले जहर से अपने शहर की वायु गुणवत्ता भी बिगड़ गई। शनिवार को शहर के छह स्थानों पर एक्यूआई 400 के ऊपर पहुंच गया। जिनमें इज्जतनगर रेलवे क्रॉसिंग, डेलापीर, राजेंद्रनगर, श्यामगंज, चौपुला और सेटेलाइट का इलाका सबसे ज्यादा खतरे में हैं। प्रदूषण के मामले में लखनऊ को पीछे छोड़ चुके बरेली में अब एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) जैसे हाल हो गए हैं। एक दिन पहले लखनऊ में एक्यूआई 382 तो एनसीआर में ये आंकड़ा करीब 495 था। अभी पांच दिन यही हालात रहेंगे, इसलिए लोगों को बेहद सावधान रहना होगा। पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना के अनुसार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एक्यूआई की स्थिति बेहद खराब है। ऐसे में एहतियात बरतकर ही खुद को स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन

बढ़ी मरीजों की संख्या तो डॉक्टर दे रहे मास्क पहनने की सलाह
शहर में एक तरफ बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है तो दूसरी तरफ प्रदूषण लोगों का दम घोट रहा है। प्रदूषण के चलते आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ पेट संबंधी दिक्कतें भी बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ी है। अब डॉक्टर प्रदूषण से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। शहर में इसका असर भी दिख रहा है। बाजार, स्कूल कॉलेजों और दफ्तरों में कई लोग मास्क लगाए नजर आए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वागीश वैश्य के अनुसार प्रदूषण के चलते कई तरह के संक्रमण फैल सकते हैं। स्किन और पेट संबंधी मरीज बढ़े हैं। उनको मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं

दिवाली से पहले और बाद में एक्यूआई की स्थिति
क्षेत्र 17 अक्तू. 27 अक्तू. के बाद स्थिति
कुतुबखाना 100 301 बहुत खराब
डेलापीर 265 401 गंभीर
राजेंद्र नगर 230 410 गंभीर
इज्जत नगर क्रॉसिंग 301 450 गंभीर
कोहाड़ापीर 180 300 खराब
श्यामगंज 215 400 गंभीर
चौपला 300 400 गंभीर
विवि रोड 230 270 खराब
मॉल रोड 200 301 बहुत खराब
सेटेलाइट 290 400 गंभीर
कैंट डाकखाना 260 300 बहुत खराब
विवि कैंपस 170 270 खराब
कुतुबखाना 200 370 बहुत खराब
मॉडल टाउन 170 300 बहुत खराब
इन इलाकों की स्थिति गंभीर
डेलापीर 401
राजेंद्र नगर 410
श्यामगंज 400
चौपला 400
सेटेलाइट 400
इज्जतनगर 450
(रेलवे क्रॉसिंग)

क्या है एक्यूआई
एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक माना जाता है। 101-200 के बीच सामान्य, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन

धूप खिल.. लेकिन धुंध भी छाई रही
शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को धुंध थोड़ी कम रही। सुबह से ही धूप खिली जिसके चलते न्यूनतम तापमान बढ़ा, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट आई जिससे हल्की ठंड भी महसूस हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएच कुशवाहा के अनुसार चार पांच दिन तक हल्के बादल रह सकते हैं। अब हल्की हवा भी चल सकती है जिससे धुंध और कोहरा छटेगा। बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें