इसी वीडियो को दिखा कर दोनों लड़के उसका लगातार यौन शोषण कर रहे थे। इस बीच उसने खुल कर विरोध किया तो उसकी अश्लील क्लिप ह्वाट्सएप पर डाल कर दोस्तों को भेज दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मामला बारादरी इलाके के पुराने शहर का है। यहां की रहने वाली ग्यारहवीं की छात्रा ने बताया कि दो साल पहले वह सैलानी स्थित एक कोचिंग से लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे आजादनगर मोहल्ले के मोसिन और तस्लीम मिल गए। दोनों उसे कार में डालकर एक मकान में ले गए और यहां बंधक बनाकर उसकी नग्न अवस्था में मोबाइल से मूवी बना ली गई। इस मूवी से युवक उसे ब्लैकमेल कर कई बार कई होटलों में ले गए और बलात्कार किया। वह जब भी ऐतराज करती तो नेट पर मूवी अपलोड कर बदनाम करने की धमकी दी जाती। छात्रा ने बताया कि जब उसने युवकों की मनमानी का विरोध किया तो युवकों ने अपने दोस्तों के व्हाट्सऐप पर मूवी शेयर कर दी और रिपोर्ट दर्ज कराने पर घरवालों को जान से मारने की धमकी दी । इससे परेशान छात्रा ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सोमवार को बारादरी पुलिस ने आरोपी मोसिन और तस्लीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने की भनक पाकर दोनों आरोपी घर से भाग गए हैं। उनकी तलाश में दो पुलिस टीमें लग गई हैं।
00
छात्रा के साथ हुई घटना को संजीदगी से लिया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में श्यामतगंज चौकी इंचार्ज और जगतपुर चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में दो टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
-मुहम्मद कासिम, इंस्पेक्टर बारादरी