फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने एक दिन और टाल दिया

Mon, 02 Feb 2015 01:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले छह दिन से बेटी से गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रहे परिवार को डीआईजी के सख्त रुख के बाद इतनी राहत मिली कि गढ़िया रंगीन (शाहजहांपुर) थाने के एसओ रविवार को खुद पीड़ित परिवार के घर गए। हालांकि वह चाहते तो उसी वक्त तहरीर लेकर मुकदमा लिख सकते थे लेकिन उन्होंने डीआईजी का आदेश अब तक नहीं मिलने का हवाला देकर रिपोर्ट नहीं लिखी और पीड़ित परिवार को सोमवार को थाने बुलाया है। उधर विधायक के करीबी प्रधान अब भीपीड़ित परिवार पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

27 अक्टूबर को गढ़िया रंगीन इलाके की किशोरी को दिनदहाड़े खेत में खींचकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। लड़की के पिता के अनुसार घटना के दिन वह अपनी बेटी के साथ थाने गए, लेकिन एसओ ने उसे बदनामी होने की बात समझाकर टरका दिया था। आरोपियों से कुछ रुपया दिलाने का लालच दिया गया। दो दिन बाद पीड़ित के चाचा थाने गए तो एसओ ने लड़की की शादी के लिए रुपये दिलाने की बात कहकर छेड़छाड़ में मुकदमा लिखाने को कहा। एसओ ने मनमाफिक तहरीर भी लिखा ली लेकिन उस पर पीड़िता के पिता ने अंगूठा लगाने से इंकार कर दिया। तब एसओ ने उन्हें हड़काकर भगा दिया था।
शनिवार को पीड़ित ने डीआईजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई तो उन्होंने मुकदमा लिखने के आदेश कर दिए। साथ ही एसपी से बात करके कार्रवाई कराने को कहा। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसपी ने एसओ की खबर ली। इसके बाद एसओ पीड़िता के घर पहुंच गए। उससे तहरीर लेने के बजाए कहने लगे कि डीआईजी के आदेश वाली तहरीर पर ही सोमवार को मुकदमा लिख लेंगे। डीआईजी आरकेएस राठौर ने देर शाम एसओ से सीधे मुकदमा लिखने के बारे में जानकारी की। इस पर एसओ का कहना था कि आदेश अभी नहीं मिला है। डीआईजी ने एसओ को फटकारते हुए पीड़ित को रात में ही ढूंढकर मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं।   
विज्ञापन


नहीं पहुंचा डीआईजी का आदेश
गढ़ियारंगीन थाने में रविवार शाम तक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पूछने पर एसओ उदयवीर सिंह यादव ने बताया कि डीआईजी ने एसपी के लिए आदेश किया है। पहले आदेश एसपी के यहां आएगा, इसके बाद थाने पहुंचेगा, तब रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें