फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप के हत्यारोपी के घर पर एनआईए का छापा

विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत) में छापे के दौरान मकान में मिले उपकरण। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पंजाब में पिछले साल अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी यादवेंद्र सिंह उर्फ आजाद के घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधौपुर स्थित घर पर मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने (एनआईए) ने छापा मारा। ताला तोड़कर घर में घुसी जांच टीम को बक्सों से पाकिस्तानी हथियार और कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन

संदीप नंगल की 14 मार्च 2022 शाम को शहाकोट के मल्लिया कला गांव में टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। आजाद सिंह के पिता दिलबाग सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में पीलीभीत के गांव अभयपुर माधौपुर में जंगल किनारे अपना घर बनाया था और खेती के लिए जमीन ली थी। पिछले दो सालों से यहां कोई नहीं रहता। खेती की देखरेख न्यूरिया का राजेंद्र सिंह कर रहा है।
एक नायब तहसील, पुलिस लाइन की फोर्स और पूरनपुर पुलिस के साथ एनआईए की टीम सुबह पांच बजे यादवेंद्र के घर पहुंची। टीम ने गांव में इसी मामले में मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार और आजाद के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने इस नाम के व्यक्तियों के गांव में होने से इन्कार कर दिया। पंजाब जेल में बंद होने की जानकारी पर लोगों ने आजाद के घर की जानकारी दी। टीम ने राजेंद्र सिंह से भी पूछताछ की। उसने बताया कि दो साल से घर में कोई नहीं आया। जांच के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

----
संपर्क सूत्र की रही तलाश
टीम यह जानकारी जुटाना चाह रही थी कि क्या सिमरनजीत या आजाद से यहां के लोग संपर्क में थे। लेकिन लोगों ने बताया कि उन्होंने आजाद को एक-दो बार ही यहां देखा है। वह पंजाब में ही रहता था। हत्या की घटना के बाद एक-दो बार जब पुलिस यहां आई, तब ग्रामीणों को उसके बारे में पता चला। पिछले दो साल से तो उसके घर का कोई भी सदस्य यहां नहीं आया है।
----
आजाद के संपर्क में थे कई शॉर्प शूटर
सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार उर्फ गैंगस्टर पंजाब में गैंग चलाता है। यादवेंद्र सिंह उर्फ आजाद उसका साला, जिसके संपर्क में कई शूटर थे। पुलिस को छानबीन में पता चला कि हत्या की मुख्य साजिश सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह उर्फ गैंगस्टर ने रची थी। उसने भाड़े पर शूटर बुलाए थे। शूटर बुलानेे की जिम्मेदारी अपने साले आजाद को सौंपी थी। पंजाब पुलिस सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार, उसके साले यादवेंद्र सिंह उर्फ आजाद व अन्य साथियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। अब वह इस गैंग के बारे में और जानकारी जुटा रही है। इस बात की भी पड़ताल की गई कि पीलीभीत से तो शूटरों के तार नहीं जुड़े हैं।
----
एनआईए की टीम सुबह आई थी, उन्हें पर्याप्त फोर्स मुहैया कराई गई थी। टीम ने अभयपुर माधौपुर के मकान में छानबीन की है।
-ज्योति यादव, सीओ, पूरनपुर
0000
0000
खुद को छिपाने के लिए अभयपुर-माधौपुर गांव में बनाया ठिकाना, गांव के लोगों ने नहीं था कोई संपर्क
पीलीभीत। अभयपुर-माधौपुर गांव में हत्यारोपी यादवेंद्र सिंह उर्फ आजाद के घर की स्थिति देखकर साफ जाहिर है कि उसने यहां छिपने का ठिकाना बना रखा था। गांव वालों से उसके परिवार का कोई संपर्क नहीं था। एनआईए की पूछताछ में यह बात सामने आई।
घर की तलाशी के दौरान टीम को एक बक्से में कुछ उपकरण भी मिले। हालांकि जब उसके यहां काम करने वाले राजेंद्र सिंह से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि खेती व ट्रैक्टर आदि के उपयोग के लिए यह पुर्जे रखे हैं। मकान में अंदर चार बड़े बक्से भी रखे थे। जब आजाद यहां रहता ही नहीं था तो चार बड़े बक्से क्यों रखे गए, इसका जवाब राजेंद्र के पास भी नहीं था। इन बक्सों में ताले पड़े थे। राजेंद्र ने बताया कि इनकी चॉबी आजाद पास ही रहती है।
पंजाब के रहने वाले आजाद के पिता को पीलीभीत में घुंघचाई के इस गांव में ऐसा क्या लगा, जो यहां जमीन खरीदी। मकान की दीवारों पर प्लास्टर तक नहीं है। इससे आशंका पैदा होती है कि मकान परिवार के रहने के लिए नहीं बनवाया गया।
----
लारेंस विश्नोई गैंग से तार जुड़े होने की आशंका
आजाद के तार लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। एनआईए की टीम ने पंजाब व देश के विभिन्न स्थानों पर लारेंस विश्नोई व अन्य गैंगस्टरों के ठिकाने पर दबिश दी है। टीम यह भी जांच पड़ताल कर रही है, आजाद के यहां किन-किन लोगों से संपर्क थे। एनआईए की छापेमारी के बाद गांव के लोगों में खलबली है।
---
चार साल पहले भी आई थी पंजाब पुलिस
ग्रामीणों ने भी बताया कि आजाद के पिता 2011 तक तो आते-जाते रहे। इसके बाद से उनका आना-जाना बेहद कम हो गया। उन्होंने बताया कि चार साल पहले आजाद के एक जानने वाले के यहां पंजाब पुलिस ने छापा मारा था। संवाद

पूरनपुर तहसील के गांव अभयपुर माधौपुर के इसी घर में पर एनआईए ने मारा छापा। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें