फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
शाहजहांपुर पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्करी करने के तीन आरोपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात कांट रोड पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास 11 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस तस्करों के नेटवर्क के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

रात करीब साढ़े नौ बजे प्रभारी रोहित कुमार की अगुवाई में एसओजी और चौक कोतवाली पुलिस ने बरेली मोड़ के पास कांट रोड पर संदिग्ध हालात में खड़ी एक कार को घेराबंदी कर कब्जे में ले लिया। कार में मो. असद निवासी ग्राम रावतपुर थाना कांट, सोनू सिंह निवासी मोहल्ला कर्णविहार कॉलोनी, थाना गोला चीका, जनपद कैथल, हरियाणा और तरसेम कुमार निवासी ग्राम सिसमौर थाना तितराम जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर 11 किलो अफीम और 18 क्रेडिट/ डेबिट कार्ड बरामद हुए। चौक कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मो. असद झारखंड राज्य के रांची से अफीम लेकर आता है। उससे शाहजहांपुर आकर आरोपी सोनू और तरसेम अफीम खरीद लेते थे। मंगलवार रात ये लोग गाड़ी में बैठकर अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी पिछले दो सालों से तस्करी का धंधा कर रहे थे। 17-18 बार झारखंड से अफीम हरियाणा ले जा चुके थे।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अधिकतर मामलों में यह सामने आया कि तस्कर मादक पदार्थ हरियाणा और पंजाब में खपा रहे हैं। तस्करी का पूरा नेटवर्क ध्वस्त किया जा रहा है। अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।
एसपी एस आनंद
पंजाब और हरियाणा के युवाओं में ’उड़ता शाहजहांपुर’
शाहजहांपुर। नशाखोरी के जाल पर बनी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की पटकथा सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं है। यह कहानी कई जिलों में फैली है। शाहजहांपुर के तस्कर हरियाणा और पंजाब में अफीम और स्मैक खपा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में अफीम की खेती करने वाले किसानों से सस्ते दामों में माल खरीदते हैं। इसके अलावा झारखंड और बिहार से बड़े पैमाने पर यहां माल लाते हैं। यहीं से अन्य राज्यों को भेजते हैं।
शाहजहांपुर में अफीम, चरस, स्मैक आदि मादक पदार्थों की तस्करी अरसे से की जा रही है। एसपी एस आनंद ने मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसा तो धरपकड़ में सामने आया कि सबसे ज्यादा माल तस्करी कर हरियाणा और पंजाब में खपाते थे। मंगलवार रात बरेली मोड़ से पकड़े गए तस्कर हरियाणा और पंजाब में ही माल खपाते थे। कांट का रहने वाला असद लंबे समय से बाहर से अफीम लाकर हरियाणा के तस्करों को दे देता था। असद ने पूछताछ में बताया कि पहले वह शाहजहांपुर में ही तिलहर आदि क्षेत्रों में माल खपा देता था। इसमें रिस्क देखते हुए उसने हरियाणा के तस्करों से संपर्क साधा। मुनाफा ज्यादा और खतरा कम देखकर उसने लोकल में काम कम कर दिया। हरियाणा और पंजाब में मादक पदार्थों की मांग बहुत है। अधिकतर तस्कर खुद नशे के आदी हैं। इसके अलावा हरियाणा से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी बिहार के लिए की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें