फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्घुन। ग्राम पंचायत सरैया विलियम निवासी 27 वर्षीय मोबीन का शव कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज।
विज्ञापन

गांव निवासी कल्लू ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र मोबिन झगड़ालू प्रवृत्ति का था, इसलिए वह मकान से कुछ दूरी पर अलग कमरे में रहता था। मोबिन मजदूर पेशा और अविवाहित था। सोमवार की सुबह जब मोबिन काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने खिड़की से देखा तो उसका शव कमरे की छत के कुंडे से लटक रहा था। प्रधान सर्वेश कुमार ने घटना की सूचना अमीन नगर चौकी पर दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में कमरा खुलवा कर शव फंदे से उतारा गया पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिवार वालों ने न ही तहरीर दी है न ही किसी पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

--
शारदा नहर में अज्ञात युवती का शव मिला
उचौलिया। वनकागांव के पास से निकली शारदा नहर में सोमवार को एक अज्ञात युवती का सड़ा गला शव मिला। शव काफी पुराना होने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
वनकागांव के पास से निकली शारदा नहर के झाल में पानी के भंवर में सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने एक महिला का शव फंसा देखा। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव निकलवाया। चौकी प्रभारी के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। एक हाथ में चूड़ी, नाक और एक कान में पीली धातु का फूल और टॉप्स मिले हैं। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
----
जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की हालत बिगड़ी
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में कान्हाखेड़ा गांव निवासी कैलाश (45) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे लेकर सीएचसी आए। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें