फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी छात्र की हत्या के मामले में छात्रा भी गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एलएलबी के छात्र की हत्या के लिए अपने प्रेमी को उकसाने वाली छात्रा शिवांगी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि हरिओम ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ा था। इसी गुस्से में उसने प्रेमी से शिकायत कर हरिओम को दोबारा न देखने की बात कही थी।
विज्ञापन

थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम पिपली खुर्द निवासी अशोक सिंह का बेटा हरिओम (20) एसएस लॉ कालेज में एलएलबी का छात्र था। क्लास में पढ़ने वाली छात्रा शिवांगी से हरिओम एकतरफा प्यार करता था। प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्रा ने हरिओम से मदद मांगी थी और हरिओम के दखल के बाद प्रवेश पत्र मिल भी गया था। उसके बाद छात्रा ने अपनी प्रेमी से हरिओम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसको खत्म करने की बात की थी। इसके बाद हरिओम की लाश 23 मार्च की शाम करीब पांच बजे कटरा थाना क्षेत्र के मरेना खड़ंजे की ओर जाने वाले रास्ते पर सरसों के खेत में मिली थी। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर छात्रा के प्रेमी सनी, उसके दोस्त योगेश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। छात्रा ने हरिओम की हत्या के लिए अपने प्रेमी को उकसाया था। सनी ने 19 मार्च को हरिओम को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने बुलाया था। बाद में वारदात स्थल पर पहुंचकर सनी, अभिषेक और आशीष ने हरिओम को पकड़ लिया। पहले हरिओम को लगा कि वे सब मजाक कर रहे हैं। उसने हंसते हुए खुद को छोड़ने की बात कही। बाद में जब सनी ने हंसिये से वार करना शुरू कर दिया तब हरिओम को उनके जानलेवा इरादों का अहसास हुआ मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गले में तीन वार के बाद हरिओम को तड़पता छोड़कर वे लोग वहां से भाग गए।
प्रेमी ने छात्रा से कहा- मार दिया हरिओम को
बुधवार की सुबह करीब सात बजे थाना सदर बाजार पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के पास से छात्रा शिवांगी भारती को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा जिले से बाहर भागने की फिराक में थी। छात्रा को थाने लाकर पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाली बाते सामने आईं। छात्रा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हरिओम की हत्या करने के बाद प्रेमी सनी ने उसे फोन करके बताया था। वह इस बात से खुश भी थी कि सनी उससे सच्चा प्यार करता है। हालांकि जब बृहस्पतिवार को आरोपी छात्रा को जेल भेजा जा रहा था तब उसे अहसास हुआ कि उसने यह क्या करा दिया।
विज्ञापन

थाने में आरोपी छात्रा से मिलने नहीं पहुंचा परिवार
सदर बाजार पुलिस आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। काफी देर पूछताछ की गई। आरोपी छात्रा को जेल भेजने के लिए लिखा-पढ़ी होती रही लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी छात्रा से मिलने के लिए उसके परिवार का कोई शख्स नहीं आया। किसी ने पुलिस या छात्रा से संपर्क करने की भी कोशिश नही की।
एलएलबी छात्र की हत्या की घटना में क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का भी हाथ था। उसको रोडवेज बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-अशोक पाल, प्रभारी निरीक्षक, थाना सदर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें